ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

बीजेपी की रैली के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस….

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः कांग्रेस युवा कमेटी बक्सर के तत्वधान में बक्सर जिला में बीजेपी की चुनावी रैली के विरोध में काला बैलून काला बिल्ला एवं नारों के साथ विरोध प्रदर्शन कर किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सिंडिकेट पर हुआ जिसकीअध्यक्षता अजय कुमार ओझा ने किया. वही एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ सत्येंद्र कुमार ओझा ने किया सभा को संबोधित करते हुए

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ सत्येंद्र ओझा ने कहा कि जहां देश में करोड़ों लोगों के रोजगार पर आफत आई है. उन्हे नौकरी से निकाला जा रहा है. लोग भूख से मर रहे हैं. नौजवान रोजगार की तलाश में भटकने को विवश हैं वहीं पर भारत की एक ऐसी भी पार्टी है जो अपनी चुनावी रैली कर रही है. इन्हें जनता से कोई हमदर्दी नहीं है. मौके पर उपस्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बक्सर के पूर्व जिला सचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकारों का खेल

जारी है. परंतु इस बार जनता जाल में नहीं फंसने वाली. मौके धीरेंद्र कुमार चौधरी, प्रतीक आनंद, रमेश राम, शिव प्रकाश यादव, दिनेश राम, लालू यादव, संजय यादव, लक्ष्मीकांत, राहुल ओझा, आदित्य कुमार उपस्थित रहे.

 

Comment here