जनमित्र/बक्सर: फाउंडेशन स्कूल बक्सर के क्रीड़ा मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें नर्सरी से कक्षा पंचम तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया.

खेलकूद का विद्यार्थियों के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है यह एक और जहां उनके स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास में मददगार साबित होता है वहीं दूसरी ओर उनके अनुशासन सहयोग नेतृत्व कुशलता एवं सामन्वय की भावना लाता है. वार्षिक खेल कूद का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को इन्हीं गुणों के विकास हेतु करवाया जाता है. इस मौके पर फाउंडेशन स्कूल विद्यार्थियों की रुचि एवं क्षमताओं को ध्यान में रखकर प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रदर्शन का मौका देती है. इस वार्षिक खेल दिवस का मुख्य आकर्षण नर्सरी से वर्ग पंचम तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ड्रिल,स्पून एंड मार्बल रेस,जलेबी रेस,टॉफी रेस,ब्रस्टिंग बैलून रेस,स्किप्पिंग रेस,सम रेस,सैक रेस,नीडल थ्रेड रेस,100 मीटर की रेस,200 मीटर की रेस एवं थ्री लेग्गड़ रेस रहा.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम श्री कृष्ण कुमार

उपाध्याय ने गुब्बारे उड़ाकर इसका शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने टैगोर,कलाम,विवेकानंद एवं सुभाष हाउस के विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ खेल को खेल भावना से खेलने की सलाह दी.इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक श्री पी के मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल का काफी महत्वपूर्ण स्थान है उनके शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का समानता विकास करता है.वर्तमान समय में खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन मात्र है बल्कि यह रोजगारोन्मुखी भी है.विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर बधाई दी एवं हार जीत की परवाह ना कर अपने स्वाभाविक खेल को खेलने की सलाह दी. खेल के समापन पर मैडल एवं ट्रॉफी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक काफी प्रसन्न नजर आये.
कार्यक्रम की सफल समाप्ति पर निर्देशक महोदय ने फाउंडेशन परिवार के समस्त कर्मचारियों को आपसी सहयोग एवं सम्मानीय की प्रशंसा की तथा मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों के प्रति विशेष आभार प्रकट किए




Comment here