जनमित्र/बक्सर : भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वी जयंती धूमधाम से बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई.

जिसकी अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तथागत हर्षवर्धन तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ देवेंद्र कुमार चौबे ने कहा कि बिना पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत का परिकल्पना नहीं किया जा सकता है. इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गरीब बस्ती में झोपड़पट्टी कें गरीब बच्चों में कॉपी किताब पेंसिल एवम मिठाई का वितरण कर पंडित जी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाई गई.

इस कार्यक्रम में शामिल लोगों में पूर्व विधायक श्री कांत पाठक, अनिरुद्ध पांडे, कामेश्वर पांडे, कुमार नयन, यूथ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, संजय पांडे, वीरेंद्र राम, राजा रमन पांडे, करुणानिधि दुबे, लल्लन मिश्रा, श्री मन राय, जमाल अली, पप्पू दुबे, राम प्रसन द्विवेदी, अनिल पासवान, दुर्गा शुक्ला, एनएसयूआई अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी, छोटे पांडे, अंकित पांडे, विनय ओझा, अभिषेक जयसवाल, रोहित उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, रामेश्वर सिंह, पवन उपाध्याय गंगा, भूषण राम, राज कपिल पासवान, विशाल सरावर, नागेश कुमार, विकास पांडे, विश्वामित्र यादव, टुनटुन शुक्ला, प्रदीप, दीपक, राहुल पासवान रहे .



Comment here