ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

न्यायाधीश धर्मेंद्र तिवारी के आदेश पर शहर को किया गया सैनिटाइज

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः नगर परिषद समय-समय पर शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं सैनिटाइज का काम कर रही है लेकिन कोरोना संक्रमण पर रोकथाम को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने भी पहल की. न्यायाधीश धर्मेंद्र तिवारी ने पूरे शहर को सेनेटाइज करने के लिए नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार को निर्देश दिया. इसके बाद नगर परिषद ने अग्निशमन वाहन के माध्यम से पूरे शहर में केमिकल का छिड़काव कराया. प्राधिकार के तरफ से छिड़काव की मॉनिटरिंग करने में तीन

लोगों को लगाया गया. इसमें शत्रुध्न कुमार सिन्हा, शंकर दयाल वर्मा व सुंदरम कुमार का नाम शामिल है. तीनों तीन क्षेत्र की कमान संभाले हैं. एक वाहन नयाबाजार, दूसरा नगर परिषद से बड़ी बाजार ,पीपी रोड होते हुए सिंडिकेट नहर व तीसरी वाहन मॉडल नगर थाना,स्टेशन रोड ,समाहरणालय रोड, जज कालोनी समेत अन्य स्थानों पर छिड़काव किया. पारा विधिक स्वयं सेवकों ने मुख्यतः ज्यादा गन्दगी वाले स्थान व जल जमाव लगे स्थानों को चिन्हित किया. जिससे इस छिड़काव का नगर के लोगो को पूरा-पूरा लाभ मिले. इसके बाद शहर में सड़क के माध्यम से वाइरस की संभावना तक को खत्म की जा सके. अभी तक बक्सर में करुणा का कोई संक्रमित तो नहीं है लेकिन पहले से ही साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का ख्याल रखा जा रहा है ताकि हम स्वस्थ रह सकें.

Comment here