ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

दलित बस्तियों में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं ये युवक…….

Spread the love

ऐसे बहुत कम लोग हैं जो ना केवल अपने बारे में सोचते हैं बल्कि अपने साथ साथ समाज के लिए भी अपना योगदान देते हैं ऐसा ही एक युवक है जिनका नाम है अजय राय जो दलित बस्तीयो मे शिक्षा का अलख जगा रहे है

ट्यूशन से मिले पैसे तथा मित्रो के सहयोग से डुमराँव के विभिन्न दलित बस्तियो में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चो के बीच मुफ्त पुस्तक , कॉपी तथा अन्य जरूरत के सामानों का वितरण करते है तथा उनको मुफ्त मे शिक्षा देते हुए उनको पढ़ने तथा उनके अभिभावको को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। अजय का कहना है कि ऐसे लोगो को समाज मे

उचित सम्मान शिक्षा के माध्यम से ही दिलाया जा सकता है। इसको लेकर हम लोग ऐसे लोगो को मानसिक रूप से तैयार करना चाहते हैं। ताकि , वो अपने अधिकारों को जाने व समझे तथा अपने हक के लिए लड़ना सीखें तथा दूसरों के आगे हाथ फैलाने के बजाए दुसरो का मदद करना सीखें इसको लेकर अजय डुमराँव के प्रत्येक दलित बस्तियों मे सर्व शिक्षा अभियान चलाकर मुफ्त में शिक्षा देने तथा असमर्थक बच्चो को विद्यालय मे दाखिला कराने का काम भी करते हैं। आपको बताते चले कि अजय राय डुमराँव के दक्षिण टोला के बीबीए के छात्र हैं इनको काम को देख कर के कई अन्य युवक इनके साथ मिलकर समाज के उत्थान में अपनी भूमिका अदा करते हैं इन युवाओं में शाजीद खान , मनिष सिंह , बालाजी तिवारी , राहुल प्रजापति मुख्य रूप से शामिल है यह लोग ना केवल शिक्षा बल्कि जल पर्यावरण सहित दूसरे कामों में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं


Comment here