जनमित्र / बक्सर: संविधान दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में नेशनल कोऑर्डिनेटर सह मुख्य प्रदेश प्रभारी इंजीनियर राम जी गौतम मौजूद थे.

इस सम्मेलन में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तार से बातें हुई साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श भी हुआ. इस दौरान सभी प्रखंड प्रमुख तथा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में भी चर्चा हुई. मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार दुबे अपने कई साथियों के साथ पार्टी के सदस्य बने सभा को संबोधित करते हुए मृत्युंजय दुबे ने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी शोषित वंचित तथा कमजोर लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करती है.

पार्टी के साथ जुड़कर उनका भी यही प्रयास होगा कि, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए प्रगति के पथ पर संगठन को आगे बढ़ाया जाए. कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश प्रसाद प्रभारी श्रीकांत प्रसाद, मनोज राम, भीम राजभर तथा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम मौजूद रहे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से नगर भवन का सभागार भरा रहा वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर भी अपनी बात रखी.



Comment here