बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान
ग्राउंड रिपोर्ट

स्वर्गीय जगदीश प्रसाद के स्मृति के मौके पर सैकड़ों आंखों को मिली नई ज्योति

जनमित्र/ डुमराव /बक्सर:  रोटरी स्व. जगदीश प्रसाद स्मृति में जेपी आई हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब बक्सर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र कल्याण शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में करीब 560 आंख के रोगियों के बीच विभिन्न जांच के उपरांत 250 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया. जिसमें करीब डेढ़ सौ आंखों का ऑपरेशन सह सफल प्रत्यारोपण रविवार को किया गया. समारोह का उद्घाटन स्थानीय विधायक ददन पलवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निजी सहायक मनोज कुमार सिंह एवं शिवजी पाठक ने संयुक्त रूप से किया.

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ददन पहलवान ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है तथा मानवता के धर्म का पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए. उन्होंने रोटरी आई अस्पताल के संचालक तथा संस्थापकको इस तरह के समाज सेवा के कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर

मौके पर समाजसेवी रमेश प्रसाद केशरी, मोहन प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, जयमंगल रावत, अजीत जायसवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.