ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजद ने निकाला मशाल जुलूस

Spread the love

बक्सर. सीएए और एनआरसी के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार बंद की पूर्व संध्या राजद कार्यकर्ताओं ने किला मैदान से कैंडल मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव ने किया. कैंडल मार्च नगर के किला मैदान से निकल कर पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, मेन रोड एवं पुलिस चौकी पहुंचा.

इस दौरान राजद कार्यकर्ता सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे. पुलिस चौकी पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को अस्थिर कर दिया है. पूरे देश में इस नये कानून के खिलाफ आंदोलन हो रहा है. लेकिन सरकार हठधर्मी अपनायी हुई है. वक्ताओं ने कहा कि यह नया कानून संविधान की प्रस्तावना पर हमला है. सरकार को आम जन का सम्मान करना चाहिए और इस कानून को वापस लेना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जायेगा राजद का आंदोलन जारी रहेगा.

इस अवसर पर युवा राजद अध्यक्ष बबलू यादव, रिंकू यादव, लाल बाबू यादव, हरेंद्र सिंह, मोहित यादव, संतोष भारती, मनोज यादव, गोविंद जयसवाल समेत अन्य लोग शामिल रहें.

Comment here