ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

सरदार बल्लभ भाई पटेल को बक्सर ने कुछ यू याद किया…

Spread the love

जनमित्र / बक्सर:- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर बक्सर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह तथा आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. सभी पदाधिकारी अलग-अलग रूट से एकता दौड़ का नेतृत्व कर रहे थे

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से लेकर पुलिस लाइन तक आयोजित एकता दौड़ में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक शामिल रहे. इनके अलावा उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार, उपाध्याय उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, सूचना सह जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, जेडीयू के नेता संजय सिंह, पत्रकार शशांक शेखर, किसान नेता परशुराम चतुर्वेदी आदि नगर के अलग-अलग क्षेत्र में मौजूद रहे. ये सभी लोग विभिन्न मार्गो से होते हुए एमपी हाई स्कूल में पहुंचे जहां एक संकल्प सभा का आयोजन हुआ. जिसमें सभी लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया इस संकल्प सभा में जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों शिक्षकों पदाधिकारियों एवं आम जनों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया.

वही पर एक सभा का आयोजन कर लोगों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत बताई. जिला पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता बनाए रखने के लिए संकल्पित था. अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने स्कूली बच्चों को लौह पुरुष के जीवन से जुड़ी अनेक बातों को बताते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से सीख लेना चाहिए साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उसके बाद जादूगर के द्वारा जादू भी दिखाया गया पीस अवसर पर शहर के अन्य विद्यालयों में भी प्रभात फेरी के साथ अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई

Comment here