जनमित्र/ बक्सर: शहीद शशि कुमार यादव स्मृति फुटबॉल का फाइनल मैच बक्सर और गाजीपुर के बीच खेला गया. जिसमें बक्सर ने गाजीपुर को 4-2 से हराया. फुटबॉल मैच से पूर्व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

जिसकी अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विनोद सिंह यादव और मंच संचालन आचार्य नरेंद्र सिंह ने किया. इस मैच का उदघाटन स्वर्गीय शशि यादव के पिता बृजलाल सिंह ने किया उद्घोषक असलम रहे अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वीर शशि यादव किसी जाति या जमात के नेता नहीं थे. वह सभी समुदाय और सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रतिमा शहर के किसी चौक पर लगनी चाहिए. पूर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव की तरफ से मैच में गोल करने वाले को 30,000 रुपए नगद इनाम भी मिले.

इस दौरान पूर्व विधायक हृदय नारायण यादव, राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव, मनोज यादव, अजीत यादव, दीपक यादव, सत्येन्द्र यादव, लाल बाबू यादव, जीतन प्रसाद सिंह, सरोज राजभर, अनिल सिंह, भीम यादव, राजाराम यादव, वैभव यादव, रिंकू यादव, राहुल यादव, चंदन यादव, रवि यादव, बबलु यादव, मनीष कुमार, सर्वजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे.




Comment here