जनमित्र/बक्सरः भाजपा की विधानसभा बिहार जन संवाद वर्चुवल रैली स्थानीय एंबेसडर होटल से ज़ूम एप्प के द्वारा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी कुंवर ,पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाधयाय जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया. संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेश सिन्हा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री डाक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि इस कोरोना महामारी में

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो कदम उठाया चाहे वो गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण हो, चाहे गैस का मुफ्त वितरण हो , चाहे गरीबों के खाते में एक हजार रूपए भेजना हो जैसे अनेकों पहल सराहनीय है. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे ने कहा कि लोकतंत्र की गला घोंटने वाली सरकार के खिलाफ एक छात्र आंदोलन ने जन्म लिया. जिसका उपज मै भी हूं. यह आंदोलन आगे जाकर जनक्रांति के रूप में परवर्ती हुआ. दुर्भाग्य से उसी जनक्रांति से एक नेता भी निकले बिहार के मुख्यमंत्री भी बने मगर लोकतंत्र की गला

घोंटने वाली कांग्रेस के गोद में बैठ गए जिसका परिणाम यह हुआ कि आज वे जेल के अंदर है और उनका पूरा कुनबा बेल पर ऐसे लोगो को बिहार की जनता अच्छी तरह से समझती है. कार्यक्रम को विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह कार्यकर्ताओं को लोकल वस्तुओं का प्रयोग करने तथा आत्म निर्भर बनने हेतु संकल्प पत्र पढ कर संकल्प दिलाया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह किया.







Comment here