जनमित्र/बक्सर: जिले के अनाथ बच्चों का लालन-पालन अब सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना से होगी. यानी वैसे बच्चे जिनके मां-बाप नहीं हैं. या केवल पिता नहीं है. उनके सरंक्षण के लिए सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना लायी है. इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को प्रतिमाह दो हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जायेगी और प्रत्येक परिवार में दो बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस संबंध में आवेदन लेने की प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जायेगा. बाल संरक्षण विभाग इसकी पूरी तैयारी कर रहा है. आवेदन समाहरणालय स्थित बाल संरक्षण विभाग के काउंटर पर ही लिया जायेगा. इस योजना में कठिन परिस्थिति में रहने वाले बच्चों को शिक्षा, पोषण एवं चिकित्सा के लिये आर्थिक मदद दी जाएगी. मदद की राशि का भुगतान

स्पॉन्सरशिप योजना से लिंक कर दिया जायेगा. जिले में परवरिश योजना के तहत अब तक 415 बच्चों को लाभ दिया गया है. उल्लेखनीय है कि आर्थिक रूप से विपन्न परिवार जिनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज हो, जिनकी वार्षिक आय 60 हजार से कम हो, ऐसे बच्चो को लाभ दिया जाता है. एचआईवी पॉजिटिव, एड्स व कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चे व कुष्ठ रोग के कारण 40 प्रतिशत तक विकलांग माता-पिता की संतानों को इस योजना का लाभ मिलता है. साथ ही परवरिश योजना के तहत अनाथ व बेसहारा बच्चों, असाध्य रोग से पीड़ित बच्चों व दिव्यांग माता-पिता की संतान को समाज में बेहतर पालन-पोषण व उनकी गैर संस्थानिक देखरेख को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान भत्ता के रूप में एक हजार रूपया प्रति माह प्रदान किया जाता है.

कहते हैं पदाधिकारी
बाल संरक्षण पदाधिकारी रश्मी ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना को लेकर तैयारी चल रही है. लगभग तैयारी पूरी है. योजना के किर्यान्वयन को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. जुलाई के प्रथम सप्ताह में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.







Comment here