जनमित्र/बक्सर: रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर आशुतोष सिंह एवं सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वह लॉक डाउन के दौरान रक्तदान के कार्यक्रम को स्थगित ना करें बल्कि नियमित रूप से रक्तदान का कार्यक्रम चलाते रहें.

रक्तदान करने से जहां कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है वहीं, लॉक डाउन के इस खाली समय में समाज सेवा की एक बेहतर मुहिम भी शुरू की जा सकती है. लॉक डाउन हो जाने के कारण रक्त अधिकोष में रक्त की उपलब्धता फ़िलवक्त कम हो गई है. बिभिन्न रक्त समूह के रक्त या तो नहीं हैं या फिर खत्म होने वाले हैं. ऐसे में लोगों तथा सामाजिक संस्थाओं को चाहिए कि वह रक्तदान को आगे आएं. और रक्तदान करें. रक्तदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाए. इसके अतिरिक्त अगर कोई संस्था चाहे कि रक्तदान उनके परिसर में हो तो रक्त अधिकोष की तरफ से यह व्यवस्था भी कराई जा सकती है.

Comment here