बक्सर:- खुटहा पंचायत के मझरियाँ गांव में युवा शक्ति सेवा संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्राथमिक विद्यालय में आयोजित रक्तदान की शुरुआत समाजसेवी कृष्णा सिंह के द्वारा किया गया.

फिर पैक्स अध्यक्ष गगन सिंह ने अपना खून दान करके शिविर को आगे बढ़ाया. मौके पर पंचायत के मुखिया श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं यूथ कांग्रेस के नेता पंकज उपाध्याय ने सभी रक्त दाताओं को सम्मानित किया मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए युवा शक्ति सेवा संस्थान के

संयोजक रामजी सिंह को साधुवाद देते हुए कहा कि अगर इस तरह के कार्यक्रम हर पंचायत में किया जाए तो लोगों के अंदर रक्तदान की जागरूकता बढ़ेगी तथा रक्त की कमी की वजह से किसी मरीज की मृत्यु नहीं होगी मौके पर विमलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रकाश ,विमल कुमार आदि मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में कृष्णा सिंह, ऋतु सिंह, अभय सिंह, मनीष कुमार, रवि सिंह, गगन सिंह, बब्लू सिंह, रिंकल सिंह, विकास तिवारी, गोपी गुप्ता, करण सिंह शामिल रहे.




Comment here