ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

बिमलेश यादव एक बार फिर बने डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष..

Spread the love

जनमित्र: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी संगठन अपने अपने संगठन के विस्तार में लगे हुए हैं. वहीं राजद ने भी अपने कई संगठनों में फेरबदल किया है. आपको बता दें की राजद की इकाई डीएसएस मे कई बदलाव किए गए. इसमें एक बार फिर डुमराँव निवासी विमलेश यादव को डीएसएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले भी विमलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन उनके कार्य करने की क्षमता कर्मठता और ईमानदारी की वजह से उन्हें एक बार फिर यह मौका मिला है. विमलेश यादव पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं. जिसके वजह से तेज प्रताप यादव ने फिर उन पर

भरोसा जताया है. वही विमलेश यादव ने कहा की मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और आने वाले दिनों में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए दिन रात काम करूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे में अभी गरीब एवं मजदूर विरोधी सरकार है और हमारी पहली प्राथमिकता है कि इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना ताकि मेहनतकशो के हित की सोचने वाली सरकार बन सके. जैसे ही विमलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुना गया है बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में विवेक केशरी का कहना है कि विमलेश यादव को यह जिम्मेदारी मिलने से शाहाबाद में पार्टी को मजबूती मिलेगी.

Comment here