ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

दिल्ली के शाहीन बाग के तर्ज पर बक्सर में भी धरना प्रदर्शन हुआ शुरू

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: NRC, CAA, और NPR के विरोध में कवलदह पोखरा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट “हम भारत के लोग” के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना का आयोजन किया गया. देश की राजधानी दिल्ली के शाहीबाग में महीनों से हजारों महिलाएं प्रदर्शन कर रही है उसी तर्ज पर पटना सब्जी बाग और फिर आज बक्सर में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जो कि अनिश्चितकालीन चलेगा. जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं एम. एल. सी. माननीय नंदकिशोर राम तथा मंच संचालन जुनैद आलम ने किया.


अनिश्चित कालीन धरना के प्रथम दिन वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान हुकूमत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA को जबरदस्ती लागू करके देश को एक बार पुनः बांटने का षड्यंत्र किया गया है तथा NPR एवं NRC के द्वारा देश की 75 फीसदी दलित – पिछड़ी आबादी को गुलाम बनाने की साजिश किया है इसीलिए देश के छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, प्रोफेसर एवं अन्य सभी प्रबुद्ध लोग इस विभाजनकारी कानून का विरोध कर रहे हैं. वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि सरकार विश्व – प्रसिद्ध शिक्षण संस्थाओं जेएनयू और जामिया मिलिया जैसे शिक्षण संस्थानों को ध्वस्त करने पर तुली हुई है धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने जामिया मिलिया और जेएनयू जैसी संस्थाओं में प्रायोजित हिंसक घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए निंदा किया.


धरना कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे – गणपति मंडल, रामबचन बौद्ध, बबलू यादव, राजेश मंडल, हेमराज प्रसाद, बद्रीनाथ पाल, सुधीर गुप्ता, त्रिलोकी खरवार, बांगा यादव, देवेंद्र सिंह, दानी जी, विशाल गुप्ता, ओम प्रकाश माली, सुरेंद्र यादव, रामलाल साह, शंकर प्रसाद, नसीम अहमद, भाई विवेक, सत्येंद्र आजाद, अरविंद आजाद, मोहर्रम रजक, आफताब अंसारी, मोहम्मद अबुलैस खाॕ, पारसनाथ, सुभाष यादव, जगदीश पहलवान, भगेलु चौहान, नंदजी यादव, राकेश कुमार, अंगद यादव, बंश नारायण सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, विनय शंकर यादव.

Comment here