जनमित्र/बक्सर:-. सिमरी ब्लॉक के कठार पंचायत के दियाँमान गांव में छठ पर्व पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मौके पर एक दर्जन से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया।इसमें प्रथम स्थान लालजी चौधरी,द्वितीय स्थान चंदन चौधरी और तृतीय स्थान छोटे चौधरी ने प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि कमलेश राय ,आरपीएफ इंस्पेक्टर सत्येन्द्र राय, उमाशंकर राय , सुनील राय, शहादेव राय, शशिप्रकाश तिवारी और पत्रकार डॉ पंकज कुमार द्वारा सभी विजेता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुराने खेलों को जीवंत करने की जरूरत है।कमेटी का प्रयास सराहनीय है।छठ पूजा कमेटी के संयोजक राजेश कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष से विभिन तरह के खेलों का आयोजन कर अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

शिक्षा,खेल,कृषि और समाज क्षेत्र से बेहतर करने वाले भी पुरस्कृत होंगे। मैट्रिक व इंटर के टॉपर को भी बढ़ावा देने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।मौके पर संदीप,पवन, राजबहादुर, सुमित,नीरज,राघो,अमन, संतोष राजा, मनोज तिवारी, पवन कुमार,राकेश राय सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।




Comment here