जनमित्र/बक्सर/केसठ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी की जयंती के मौके पर एनएसयूआई के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एनएसयूआई केसठ प्रखंड के अध्यक्ष रितेश तिवारी व संचालन विवि सचिव राजकुमार ने किया।

रितेश तिवारी ने कहा कि आदरणीय इंदिरा गाँधीजी ने देश की एकता व अखंडता पर कभी आंच नही आने दिया । उनकी विदेश नीति की तुलना किसी से नही की जा सकती । वो लोगो के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती व निदान करती थी । चाहे आंतरिक मामला हो या विदेशी वो कभी भी हताश नही होती थी और वो भारतीयता की भावना से ओतप्रोत थी उन्होंने कभी किसी जाति , धर्म व रंग से नफरत नही किया बल्कि सभी को साथ लेकर चलती थी। उन्होंने कट्टरपंथियों कभी भी साथ नहीं दिया और आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दिखाए रास्तों पर चलकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बचाए तथा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़े ।
उक्त कार्यक्रम में केसठ कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द दुबे , कांग्रेस प्रतिनिधि नंदजी शाह , पुरुषोत्तम उपाध्याय , रविशंकर कुमार , सोनू कुमार , शहजाद , सहीम , नसीम , मोती कुमार , गोल्डी दुबे, राजू कुमार , प्रिंस कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।


Comment here