ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

एनएसयूआई संगठन ने किया कॉलेज में तालाबंदी

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:  महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने को लेकर एनएसयूआई के द्वारा तालाबंदी एवं धरना का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने की। उन्होंने बताया कि स्नातक खंड-1 सत्र 2019-22 में 139 सीटों पर कॉलेज प्रशासन के द्वारा अवैध तरीके से नामांकन कर लिया गया था। बाकी बचे 159 सीटों पर नामांकन नहीं लिया जा रहा है। और ना ही कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा कुछ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, एनएसयूआई के द्वारा कुलपति एवं कुलाधिपति को भी पत्राचार के माध्यम से इस मामले से अवगत कराया जा चुका है। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में कुलपति आश्वासन भी दिया था कि, सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी और बाकी बचे सीटों पर जल्द से जल्द नामांकन कर लिया जाएगा लेकिन, एमवी कॉलेज के प्रधानाचार्य के सुस्त रवैया के कारण अभी तक कुछ नहीं हो पाया है जिसके कारण छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि, अगर उनकी मांगों को मानते हुए शीघ्र ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जाएगी तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विकास पांडेय, मनु चौबे, विशाल खरवार, मनु ओझा, रंजन ओझा, अभिषेक चौबे, एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष नागेश कुमार, छात्र नेता अंकित मिश्रा, आसिफ, मोहम्मद मुराद, रवि पांडेय, सुजीत सिन्हा, सरोज मिश्रा, मंटू पांडेय समेत कई विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के रवैये के विरुद्ध रोष जताया।

Comment here