बक्सर:- एआईएसएफ जिला परिषद बक्सर द्वारा उत्तर प्रदेश के झांसी में फर्जी एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव को न्याय दिलाने के लिए एआईएसएफ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ बक्सर किला मैदान से पैदल मार्च करते हुए योगी मोदी शर्म करो,शर्म नहीं तो डूब मरो, पुष्पेंद्र यादव को न्याय दो,फर्जी एनकाउंटर बंद करो जैसे तमाम नारों के साथ यह मार्च पुलिस चौकी पहुंचा.वहां पर योगी सरकार का पुतला दहन किया गया.

इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता पृथ्वीराज ने की एवं संचालन बबलू राज ने किया.सभा के दौरान बबलू राज ने कहा कि योगी सरकार जब से सत्ता में आई है,तब से आम लोगों पर अत्याचार बढ़ गया है और फर्जी एनकाउंटर को पुलिस द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है. यही नहीं सरकार इसमें संलिप्त नजर आ रही है.वही गणेश कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश गुंडा प्रदेश बनता जा रहा है,सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है. वही सभा में तमाम लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी और योगी सरकार से कहा कि पुष्पेंद्र यादव को न्याय मिले.जिसमें तमाम लोग उपस्थित थे बादल कुमार,अंकित कुमार,सिद्धार्थ कुमार,मणिकांत,पिंटू कुमार,सोनू कुमार,कन्हैया चौहान आदि लोग उपस्थित रहे

वही दूसरी ओर नावानगर में युवाओं द्वारा पुष्पेंद्र यादव के फ़र्ज़ी एनकाउण्टर कर हत्या के विरोध में शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया तथा कैंडल मार्च निकाल कर पुष्पेंद्र यादव को श्रधांजलि दी गई युवाओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलित पिछड़ा विरोधी है ये ढोंगी सरकार बेगुनाहों को गुनहगार बता फ़र्ज़ी एनकाउण्टर करवा दे रही है जो की तानाशाही है अगर जल्द से जल्द पुष्पेन्द्र यादव के हत्यारे पर कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुलायम यदुवंशी ने किया मुख्य रूप से उपस्थित रहे अंकित यादव जी,रवि यादव,विजय यादव,राजेश यादव,आनंद यादव,शशि यादव,संकर यादव,मुन्ना यादव,राहुल,गोलू,संतोष,पप्पू एवं सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।


Comment here