जनमित्र/बक्सरः राजपुर में इन दिनों लगातार कई घटनाएं घट रही है. गौरतलब है राजपुर थाना क्षेत्र से दो दिनों में दो मामला सामने आया है. अभी गुरुवार को ही थाना क्षेत्र तियरा के गांव में एक महिला के घर के भीतर ही हत्या हो गई थी. जिसमें पति के साथ साथ परिजनों पर भी हत्या का आरोप लगा था लेकिन वही आज एक और युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया. इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल व्यक्ति का नाम अभिषेक कुमार राजभर है. परिजनों ने उसे चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक ने बताया कि वह अपने भाई रितिक के साथ नदी में नहाने गया था. तभी बिंदेश्वरी और राजेश राजभर वहां पहुंचे और उन लोगों ने मेरे भाई को मारना शुरू किया. मैं बीच-बचाव करने लगा तो उन लोगों ने गोली चला दी. गोली युवक के कमर के पास लगी है. बक्सर आरक्षी अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बहुत जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे वही महिला हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Comment here