अपराध

पारिवारिक आयोजन में गया था परिवार, पीछे यह कांड हो गया

Spread the love

द जनमित्र | डुमरांव

पारिवारिक आयोजन में पुराना भोजपुर से बक्सर आए एक शिक्षक के घर बीती रात चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया। चोरों ने इस दौरान घर में रखे 40 हजार रूपए नगद सहित तकरीबन 15 लाख मूल्य के सोने-चाँदी के ज़ेवर व अन्य चीजें चुरा ली।
शुक्रवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के बाकी कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। आलमारी से टीका, नथिया,झुमका,अंगूठी, मंगलसूत्र, कमरपेटी, पायजेब व चांदी के बर्तन गायब थे।

द जनमित्र, अब व्हाट्सएप पर भी, अभी जुड़े

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक परिवार अपनी रिश्तेदारी में एक मुंडन-संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर आया हुआ था।

लेकिन मुख्य गेट पर लटके ताले को चोरों ने अपने लिए अवसर समझते हुए इस घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने इतने शातिर तरीके से ये सब किया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। अगली सुबह जब परिवार वापस आया तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। सीआई श्रीनाथ कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comment here