ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं ने ठोकी ताल | किसमें कितना दम

Spread the love

28 नवम्बर से लोजपा (रामबिलास) सुप्रीमो चिराग पासवान बिहार के प्रत्येक जिले में करेंगे धुंआधार जनसभा और रैली, इंडिया गठबन्धन को पटकनी देने की लिए मोदी के हनुमान का तैयार हो गया है प्लान.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टी के नेताओ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब तक भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टचार्य, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा, बाहुबली पूर्व सांसद आनन्द मोहन, लवली आनंद, बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. वही 26 सितम्बर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, 27 सितम्बर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और 28 नवम्बर को बक्सर गोलंबर पर लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन होने जा रहा है जिसकी तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में घूमकर खूब पसीने बहा रहे है. ग्रामीण सड़को पर दौड़ती लग्जरी गाड़ियों को देख जल्द ही चुनाव होने का आहट मिलने लगा है.

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दौरे ने नेताओ की बढ़ाई बेचैनी

बिहार के बक्सर में 8 सितम्बर को पहुँचे बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने राजनीतिक पार्टी के नेताओ एवं जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ वेयर हाउस का निरीक्षण कर राजनेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के इस दौरे के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि कभी भी चुनाव हो सकता है यही कारण है कि तमाम राजनीतिक पार्टी के नेता मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए है वही लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 28 नवम्बर से पूरे बिहार में धुंआधार रैली और जनसभा करेंगे जिसकी घोंषणा भी पार्टी के नेताओ ने कर दिया है.

क्या कहते है लोजपा के नेता

लोजपा (रामबिलास) के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि जिस तरह से चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तीसरे नम्बर की पार्टी बना दिया था उससे भी बुरा हाल 2024 और 2025 में होगा और हमारे नेता जदयू के अस्तित्व को ही मिटा देंगे. इस बार के चुनाव में हमारे नेता नीतीश कुमार को उनके घर में चुनाव हराएंगे और उनको उनकी औकात बताएंगे.

सरकार बनाने की एजेंडा पर बीजेपी कर रही है काम

वही भाजपा जिला अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गांव के एक छोटा से छोटा बीजेपी का कार्यकर्ता प्रत्येक दिन संगठन के बिस्तार पर काम करता है और हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस लक्ष्य से कार्य करता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कैसे चुनाव जिताये औऱ 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री कैसे बिहार में बने इस मूलमंत्र के साथ काम शुरू है. इंडिया गठबंधन के लोग पहले अपना उम्मीदवार और सीट तो तय कर ले उसके बाद ही एनडीए को हराने का सपना देखते रहेंगे.

इंडिया गठबन्धन की केंद्र और प्रदेश में बनेगी सरकार

एनडीए गठबंधन के नेताओ के बयान पर तंज कसते हुए कांग्रेस के सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि देहात में एक कहावत है ऊंची मकान फीकी पकवान वही हाल भाजपा नेताओं की है केवल बाते ही बड़ी बड़ी है देश की जनता इन्हें रिजेक्ट कर दी है. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में और 2025 में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने से कोई नही रोक पायेगा.

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही चुनाव आयोग ने कोई घोषणा नहीं किया हो लेकिन राजनीतिक पार्टी के नेताओं का हार्टबीट बढ़ा हुआ है यही कारण है कि नेता क्षेत्र में घूम- घूमकर जमीन तलाशने में लगे हुए हैं जबकि जनता उनको उनके पुराने वादे को याद दिलाने के लिए पहले से ही एक लंबी सूची तैयार कर बैठी हुई है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की जनता के विश्वास को जीतने में किस पार्टी के नेता सफल और कौन असफल होते हैं.

Comment here