ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हॉकी की टीम बक्सर हुई सासाराम रवाना

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: जिले की हॉकी टीम को मेजर ध्यानचंद राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए सासाराम रवाना होना था, लेकिन जिला खेल पदाधिकारी बक्सर की लापरवाही के कारण आज वो बच्चे जो इस टीम के लिए रवाना नहीं हो पाते, ज्ञात हो कि मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन सभी राज्यों में होता है जिसमे हर जिले की कोई एक स्कूल की हॉकी टीम हिस्सा लेती है जिसे विद्यालय के प्राचार्य और जिला खेल पदाधिकारी के अनुशंसा की आवश्यकता होती है राज्य में विजेता टीम राज्य के नाम से राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है। इस राज्यस्तरीय टूर्नामेंट का आज से सासाराम में आगाज हो रहा था। हॉकी संघ बक्सर के प्रयासों से चुरामनपुर स्कूल के विद्यार्थियों की टीम तैयार थी तथा प्राचार्य की अनुशंसा भी

मिल गयी लेकिन जिला खेल पदाधिकारी बक्सर द्वारा शुक्रवार से ही इसे टाला जा रहा था, कभी फार्म अधूरा होने की बात कर कभी अपने अनुपस्थिति की बात कर तथा आज जो निकलने का अंतिम दिन था 2 बजे सासाराम में राज्यस्तरीय टूर्नामेंट का उद्घाटन था मुहर्रम की छुट्टी का बहाना बना कर पदाधिकारी द्वारा यह कह दिया गया कि टीम इस साल खेलों

में हिस्सा नहीं लेगी, इस बाबत हॉकी संघ के सचिव सलमान खान ने उनसे फोन पर बात की तो उनसे भी बदतमीजी से व्यवहार किया तथा जिद पर अड़ गए कि किसी हालात में इस वर्ष बक्सर की टीम खेलने नहीं जाएगी, जिसे सलमान ने अपने पूर्ववर्ती सचिव तथा जिला कांग्रेस कमिटी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम नारायण को बताया जिसे उन्होंने तुरंत ट्वीट और व्हाट्सएप के जरिये जिलाधिकारी बक्सर अमन समीर तथा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को टेलीफोनिक सूचित किया, जिसके बाद प्रशासनिक दबाव में दोपहर बाद आनन फानन में टीम को रवाना किया गया।

Comment here