मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ताज़ा
भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान दशहरा से पहले प्रशासन-पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत
राजनीति

गरीब-भूमिहीन परचाधारियों के घर तोड़ने से पहले पक्का मकान देकर बसाने की गारंटी करे सरकार – डॉ० अजीत

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: भाकपा माले के डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह ने आज ने नावानगर प्रखण्ड के हरोजा गाँव में प्रशासन द्वारा जल स्रोतों व जल जीवन हरियाली के नाम पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिए गए लोगों से मुलाकात किया तथा भरोसा दिलाया कि हमारे रहते किसी भी गरीब भूमिहीन परिवार का मकान नहीं टूटेगा.

पीड़ित परिवार के लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जल स्रोतों या जल जीवन हरियाली के नाम पर लोगों को उजाड़ना गलत है जाँच में हमने पाया है कि इनमें 80% लोगों के पास बासगीत का परचा निर्गत है जहां वे पचासों वर्ष से पक्के व कच्चे मकान बनाकर रह रहें हैं.

प्रशासन के द्वारा गरीबों को तंग तबाह करने के लिए कुछ भूमाफियाओं के दबाव में ये नोटिस किया जा रहा है. जबकि सरकार का स्पष्ट कहना है कि बिना बैकल्पिक व्यवस्था के किसी गरीब का घर नहीं तोड़ा जायेगा फिर भी लगातार प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है अगर इसपर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाया जाता है तो हम और हमारी पार्टी भाकपा माले जनता के साथ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी परंतु किसी गरीब का घर तोड़ने नहीं देगी. कड़कड़ाती ठंढ में प्रशासन द्वारा गरीब-भूमिहीनों को बेघर करने का नोटिस देकर अमानवीय कृत्य किया है .हम प्रशासन से मांग करतें हैं कि अविलम्ब गरीबों को उजाड़ने का नोटिस वापस लिया जाए तथा भूमिहीनों के आवास की व्यवस्था करें .