अपराध

आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम दलबल के साथ पहुँची बक्सर, कई सफेदपोश के साथ व्यवसायी है रडार पर

Spread the love

दलबल के साथ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम पहुँची बक्सर, कई सफेदपोश के साथ व्यवसायी भी रडार पर, टीम की आने की सूचना से मची हड़कम्प.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: लखनऊ के आर्मी इंटेलीजेंस ब्यूरो की सूचना पर गुरुवार को पाटलिपुत्र स्टेशन के पास से दो हजार रुपये के नोट बदलने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद आर्मी इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम की बक्सर में होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो कई सफेदपोश से लेकर व्यवसायी रडार पर है.जिनकी रेकी की जा रही है.

पटना में कल हुई थी छापेमारी

आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं रूपसपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमे से बक्सर जिले के डुमराँव अनुमंडल के दो लोग भी पकड़े गए है. आज बीएमपी जवानों के साथ आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम सुबह से ही बक्सर एवं डुमराँव अनुमंडल के कई इलाकों में डेरा डालकर जानकारियां एकत्रित करने में जुटी हुई है.जिससे पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है.

क्या कहते है एसपी

आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम के बक्सर में होने की सूचना को लेकर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 2000 वाली नोट बदलने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद सम्भवतः टीम बक्सर में आई है. बातचीत करने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि राजधानी पटना में दो हजार के 487 नोट, कुल 9 लाख 74 हजार रुपये, 11 मोबाइल फोन व 4 वाहन के साथ आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर कुल 14 लोगो को पाटलिपुत्र स्टेशन के पास पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट 208 में छापेमारी कर पुलिस ने बक्सर के सिमरी के धीरेन्द्र पाठक, गौरीचक के तारनपुर के विपिन कुमार, डुमरांव के करतार सिंह, पाटलिपुत्र कॉलोनी के बांके बिहारी, सुपौल के सलाउद्दीन, एकमा के मुकुंदपुर निवासी उमेश पांडेय, हाजीपुर के गौतम प्रवीण समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. सभी दो हजार के नोट को आधा दाम पर लेने का काम करते थे. गिरोह के तार बिहार, ओडिशा, कोलकाता, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से जुड़े हैं.

Comment here