सिमरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव से गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियो के साथ ही गांजा तस्कर भी सक्रिय है. यूपी के बलिया से गंगा नदी के रास्ते शराब के साथ मादक पदार्थो का खेफ लाकर उसे शहरी एवं ग्रामीण इलाके में धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे है. ताजा मामला स्थानीय थाना क्षेत्र की है जहां ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है हालांकि थाना प्रभारी एफआईआर दर्ज नही होने के कारण गांजा की कुल वजन बताने से कतरा रहे है.

क्या कहते है थाना प्रभारी
गांजा के साथ तस्कर के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिमरी थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांजा के साथ एक 40 वर्षीय तस्कर संजय गुप्ता को भी पुलिस ने दुकान से गिरफ्तार किया है वही जब उनसे यह पूछा गया कि बरामद कुल गांजा की वजन कितना है तो वह मजिस्ट्रेट की दस्तखत नही होने का हवाला देकर वजन बताने से कतराने लगे.

गौरतलब है कि मादक पदार्थों के तस्करी करने वाले तस्करों के लिए यह इलाका सबसे सेफ जोन है जहां गंगा दियारा के इलाके में पुलिस के आने की भनक लगते ही अपराधी बोट से उतरप्रदेश निकल जाते है.


Comment here