ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

जदयू प्रदेश प्रवक्ता ने अश्वनी चौबे को बताया छुरछुरी पटाखा

Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने झोंकी ताकत, बक्सर पहुंचे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को बताया सियासत का छुरछुरी पटाखा. कहा ऐसे फर्जी सनातनी से बक्सर की जनता रहे सावधान.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः 2024 के लोकसभा चुनाव में भले ही अभी आठ महीने की देर है लेकिन उससे पहले ही सभी राजनीतिक पार्टी के नेता पुरे दमखम के साथ जनता को अपने पक्ष में गोलबंद करने में लगे हुए है इस कड़ी में बक्सर पहुंचे जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह, अंजुम आरा और अभिषेक झा ने जिला अतिथि गृह में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर केंद्रीय राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अश्विनी कुमार चौबे राजनीति का छुरछुरी पटाखा है जो खुद को त्रिपुण्डधारी सनातनी बताते है ऐसे फर्जी सनातनी से बक्सर की जनता सावधान रहें.

क्या कहते है जदयू नेता

जिला अतिथिगृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता अंजूम आरा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के तथा कथित नेता दूसरे दलों पर वंशवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा न तो कही वंसवाद है और न ही भ्रष्टाचारी लेकिन भाजपा के नेताओं को अपना वंशवाद और भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है.

राजनीति का छुरछुरी पटाखा है बक्सर का सांसद

वही जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे पर तंज कसते हुए कहा कि बक्सर का सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सियासत का छुरछुरी पटाखा है ऐसे फर्जी त्रिपुंडधारी, जनेऊधारी, सीखाधारी फर्जी सनातनियों से बक्सर वासी सावधान रहें.

अश्विनी के लिए बक्सर से खुलेगा मोक्ष का रास्ता

वही जदयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे सियासत के मायावी है न उनको रोने की अभिनय करने में देर लगता है और न ही हंसने की लेकिन इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सियासत से उनके लिए मोक्ष का रास्ता इसी बक्सर की धरती से तय होगा और उनका राजनीति से नामो निशान मिट जाएगा.

आपको बताते चले कि कुछ ही दिन पहले भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बक्सर को लाल झंडे का गढ़ बताया उसके बाद विपक्ष के साथ सहयोगी पार्टियों के नेताओ में भी खलबली मच गया. आनन-फानन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, जदयू के समर्थक आनंद मोहन, बसपा नेता अनिल सिंह उर्फ़ अनिल बिल्डर, उपेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों नेताओ ने बक्सर में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है. राजनीतिक जानकारों की माने तो बक्सर लोकसभा सीट इंडिया गठबन्धन के सभी दलों के लिए प्रेस्टीज बना हुआ है.

Comment here