जिले का राजपुर थाना क्षेत्र बना अपराधियो के लिए सेफ ज़ोन लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं से सहमे इलाके के लोग, 8 वर्षीय मासूम के साथ 25 वर्षीय दरिंदे ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों में आक्रोश.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अपराधियो के लिए सेफ जोन बनते जा रहा है जहां लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग सहम गए हैं. रात की अंधेरे की बात कौन कहे दिन के उजाले में अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां दरवाजे पर खेल रही 8 वर्षीय मासूम के साथ 25 वर्षीय दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. परिजनों द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अभी भी बच्ची की स्थिति गम्भीर बनी हुई है.

दरवाजे पर खेल रही बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला 25 वर्षीय महाबीर चौधरी नामक युवक उसे बहाल फुसलाकर एकांत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची रोते बिलखते बदहवास स्थिति में जब घर पहुँची तो परिजनों के होश उड़ गए. स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद, बच्ची की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की पुष्टि करते हुए राजपुर थाना प्रभारी राजेश मालाकार में बताया कि 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव का रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है. मामले में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गौरतलब है कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में कुछ महीनों से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. हाल के दिनों में अपराधियो ने एसजेवीएन पावर प्लांट के कर्मी से लूट, बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे शिक्षक से लूट, खेत घूमने जा रहे किसान को मारी थी गोली, फेरी करने वाली महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म एवं 30 वर्षीय महिला की सर कटी लाश मिलने के बाद अब 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से लोग आहत है.

Comment here