अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ चिकित्सक ने की छेड़खानी. महिला के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ चिकित्सक. नावानगर थाने में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से निजी नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ हुई छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला ने अल्ट्रासाउंड के चिकित्सक पर आरोप लगाया है, कि जब वह अल्ट्रासाउंड कराने पहुँची तो चिकित्सक ने उसके साथ छेड़खानी की. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि आरोपी चिकित्सक फरार है.

ग्रामीण इलाके से नावनागर बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने पहुँची थी महिला.
दरअसल, महिला का आरोप है कि नवानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नावानगर बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी. जहां अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सक छेड़खानी करने लगा. पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर चिकित्सक भाग निकला. बाद में महिला के ब्यान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
नावानगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय ने कहा कि एक पीड़ित महिला ने एक अल्ट्रासाउंड चिकित्सक पर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.


Comment here