ग्राउंड रिपोर्ट

बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर, परिजन फरार

Spread the love

बक्सर में मानवता हुआ शर्मसार सड़क किनारे चौकी पर दुधमुंही बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर परिजन हुए फरार,स्थानीय लोगो ने बच्ची को नगर थाने की पुलिस के किया
हवाले

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश मेमोरियल लाइब्रेरी और महाराजा पेट्रोल पंप के बीच में स्थित उर्मिला मेडिकल हॉल के समीप लावारिस हालत में दुधमुंही बच्ची को बरामद किया गया है. बच्ची की उम्र 10 से 15 दिन बताई जा रही है. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब बच्ची को देखा तो उसे उठाकर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि चाइल्डलाइन को सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बच्ची को लावारिस हालत में किसने रखा यह जानकारी अब तक नही हो पाई है.

क्या कहते है स्थानीय लोग

मामले की जानकारी देते हुए सत्यदेव गंज मोहल्ले के निवासी तथा पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी के द्वारा बच्ची को सड़क के किनारे चौकी पर छोड़ दिया गया था. उसे उठाकर फिलहाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने नवजात की पहचान नहीं की है. ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची की परवरिश में असक्षम उसके अपनों ने उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया है. हालांकि, चाइल्ड लाइन के द्वारा बच्ची स्वास्थ्य जांच के बाद उसे दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजा जाएगा जहां से उसे नि:संतान दंपत्ति कागजी कार्रवाई पूरी कर अपना सकते हैं.

गौरतलब है कि सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची कैतूहल का विषय बनी हुई है.कोई इसे अविवाहित मॉ के द्वारा जन्म देने के बाद उसे छोड़ देने की बात कह रहा है. तो कोई, कलयुगी मा को कोस रहा है.पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्ची को वहां छोड़कर जाने वालों की पहचान करने में जुट गई है.

Comment here