ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

जेडीयू ने शुरु किया हल्ला बोल पोल खोल अभियान

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: बीते शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड इटाढ़ी प्रखण्ड के तत्वावधान में प्रदेश द्वारा प्रायोजित “हल्ला बोल पोल खोल” अभियान में इटाढ़ी नगर पंचायत के संतुष्टि हॉस्पिटल से इटाढ़ी प्रखण्ड तक “मशाल जुलूस और पैदल मार्च किया गया. अंत मे नुकड़ सभा का आयोजन कर BJP के तानाशाही सरकार का विरोध करते हुए केन्द्र द्वारा पिछले दरवाजे से जातीय जनगणना का विरोध एवं BJP सरकार की नाकामियों को वक्ताओं ने बारी बारी से गिनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकने का भी नारा लगाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी तौर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला की भी उपस्थिती रही. वही जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, बबन चौधरी, मोहन चौधरी, जितेन्द्र सिंह, काशी नाथ सिंह, दुर्गावती देवी, रमेश कुशवाहा, आजाद सिंह राठौर, धर्मेन्द्र ठाकुर, अनिरुद्ध तिवारी, रविकान्त कुशवाहा, टूना राम, राजू यादव, राजेश कुशवाहा, बिनोद राम, मदन कुशवाहा, ब्रजेश यादव, धनेश्वर राम, उमेश पटेल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Comment here