दो सगे भाईयो को करैत सांप ने काटा. एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज. पिछले 8 दिनों में लगभग आधा दर्जन लोगों की सांप काटने से हो चुकी है मौत.
द जनमित्र / डेस्क
बक्सर: जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव में एक साथ सो रहे है दो भाइयों को जहरीले करैत सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया. आननफानन में परिजनों द्वारा दोनों भाइयों को प्रताप सागर अस्पताल में भारती कराया गया जंहा डाक्टरो ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे का इलाज जारी है. जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है. बताया गया की किशोर काफ़ी होनहार था. पढ़ाई के साथ ही साथ नाई की दुकान में पापा का हांथ बटाता था.
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव की है. जहां के निवासी प्रमोद ठाकुर के दो बेटे अनीश कुमार 13 वर्ष और मनीष कुमार 11 वर्ष घर में सो रहे थे. इसी दौरान रविवार की अहले सुबह करैत सांप ने दोनो को काट लिया परिजनो को जब जानकारी हुई तो दोनो को पहले प्रताप सागर अस्पताल लेकर गए जहां सांप काटने का सफल इलाज होता है. हालंकि अनीश कुमार की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई, वही मनीष का इलाज जारी है. हालांकि जिंदा हो जाने के आस में परिजनो ने रविवार की दोपहर तक झाड़ फूंक के लिए मृत बेटे को यूपी के सती धाम और कोरनासराय स्थित कंजिया धाम घूमते रहे. लेकिन दोनो जगह से भी मृत घोषित कर लौटाया गया.
वही बक्सर जिलें में स्नैक रेस्कुवर हरिओम चौबे ने बताया की, बक्सर जिले में एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन लोगों की जान गई है.

Comment here