ग्राउंड रिपोर्ट

लालू यादव के पटना आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने क्या कहा

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: लालू प्रसाद यादव आज बिहार लौट गए है. बता दे की श्री यादव किडनी ट्रांसप्लांट होने बाद स्वस्थ होकर पटना में वापसी की है. इसके बाद से बिहार की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. राजनीति में लंबे अरसे बिताने के बाद हर उतार-चढ़ाव को झेलते हुए अभी भी किंग मेकर की भूमिका में ही हमेशा बने रहते हैं चाहे पक्ष हो या विपक्ष सभी लोग इस बात को मानते है. इसलिए उनके बिना बिहार की राजनीति भी अधूरी सी दिखती है. उनकी हर खबर बिहार के सुर्खियों में रहती है.

ऐसे में जब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना आ गए है तो बिहार की राजनीति में हलचलें भी तेज हो गई हैं. लालू प्रसाद के पटना आगमन को लेकर महागठबंधन खुशियां मना रहा है तो वहीं बीजेपी लगातार हमलावर है. नब्बे के दशक से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए पटना और राबड़ी आवास पूरी तरह से सजकर तैयार है. इनके स्वागत के लिए कई बड़े नेता एयरपोर्ट पर पहुचेंगे.

इसी बीच बक्सर आये केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लालू प्रसाद यादव के पटना आने को लेकर तंज़ कसते हुए कहा कि महागठबंधन-2 के कार्यकाल में सीएम नीतीश अपने दिल्ली दौरे के दौरान लालू से मिलते थे और लालू की सलाह लेते थे. वही विपक्षी एकता को एकजुट करने की मुहिम से पहले भी लालू और नीतीश की मुलाकात हुई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि जब लालू बिहार आ जाएंगे तो विपक्ष के हर वार का तगड़ा जवाब दिया जाएगा. अभी तक नीतीश कुमार के हर फैसले में तेजस्वी यादव को साथ देखा जा रहा है. हाल ही में आनंद मोहन की रिहाई को भी कहीं न कहीं राजद से जोड़कर ही देखा जा रहा है क्योंकि आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद राजद के विधायक हैं. अब जगदानंद सिंह के राजपूत वोटरों को अपनी तरफ गोलबंद करने का एक मौका हैं कि अपने लोगों को कितना अपनी पार्टी की ओर आकर्षित कर पाते है.

Comment here