द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: बीते रविवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ दानापुर प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार आरपीएफ बक्सर के निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत सघन जांच चलाया गया .

ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए गठित टीमों के द्वारा गस्तिया की जाती हैं. इसी दौरान उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, आरक्षी राहुल यादव व आरक्षी विजय कुमार विजेता द्वारा एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म संख्या 02 के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज के पास देखा गया. जब उसे रोक कर पूछ ताछ किया गया तो वह स्टेशन पर आने का कोई अधिकार पत्र नहीं दिखा पाया न सही जवाब दे पाया तब उसकी तलाशी लेनी शुरू की गई तो उसके पास से दो मोबाइल , एक पर्स जिसमे आधार कार्ड, पैन कार्ड व नगद 4500/ रुपया बरामद हुआ. जिसे उसने यात्रियों से चोरी करना स्वीकार किया. इस व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार यादव शाहपुर भवानी स्थान, थाना शाहपुर,जिला भोजपुर के रूप में की गई.



Comment here