स्थानीय

सुदूर ग्रामीण इलाके के युवक ने पहले ही प्रयास में फ्लाइंग ऑफिसर बन किया जिले का नाम रौशन.

Spread the love

सुदूर ग्रामीण इलाके के युवक ने पहले ही प्रयास में फ़्लाइंग ऑफिसर बन किया जिले का नाम रौशन. गांव में खुशियों का माहौल. बसांव कला गांव निवासी सार्थक त्रिगुण को मिली सफलता. बेटे की सफलता से घर-परिवार के साथ ग्रामीण भी उत्साहित.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव कला गांव निवासी सार्थक त्रिगुण नामक युवक ने पहले ही प्रयास में एयरफोर्स के अधिकारी के रूप में चयनित होकर अपने गांव परिवार के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है.

माँ शिक्षिका तो पिता है विभागाध्यक्ष

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पशुपालन विभाग के विभागाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र तथा शिक्षिका नीलू मिश्रा के पुत्र सार्थक त्रिगुण ने अपने पहले ही प्रयास में एयर फोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर सभी को गौरवान्वित किया है. जानकारी देते हुए सार्थक के चाचा सोनू त्रिगुण ने बताया कि सार्थक पढ़ाई – लिखाई में सदैव अव्वल रहा है. बीएचयू से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी कर उसने वर्ष 2023 में एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में सफलता प्राप्त की. इस परीक्षा में उसका आल इंडिया रैंक 9 था.

परिजनों साथ गांव में उत्साह

सार्थक को मिली सफलता से उसके परिजनों के साथ ही साथ गांव में भी खुशी का माहौल है. बाबा- राजेन्द्र मिश्र, एवं बहन आकांक्षा त्रिगुण, ने बताया कि बचपन से ही सार्थक में कुछ कर दिखाने का ललक था. स्कूल के दौरान भी उसने हमेशा अव्वल नम्बर लाया और आज अपने नाम सार्थक को सार्थक कर हम सभी को गौरवान्वित किया है. पूरे देश मे नवी स्थान लाया है.

गौरतलब है कि पहले ही प्रयास में सार्थक को मिली इस सफलता से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी आज बहुत प्रेरणा मिली है.

Comment here