स्थानीय

बक्सर में ममता हुई संसार, मिर्ची के खेत में रोती हुई नवजात को छोड़कर चली गई मां

Spread the love

बक्सर में ममता हुआ शर्मसार, मिर्ची के खेत में रोती हुई नवजात को रखकर निकल गई कलयुगी माँ. खेतो में काम करने वाले किसानों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बच्ची को अपने अभिरक्षा में ले एनबीसीयू टीम को दिया सूचना. मानवता और ममता हुई शर्मशार.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढकी पुल के समीप से एक ममता और मानवता को शर्मशार करने वाली घटना समाने आई है. जंहा एक कलयुगी माँ ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड में अपनी नवजात बच्ची को शिमला मिर्च के खेत में रखकर निकल गई. जब अपने अपने खेतों में काम करने के लिए किसान पहुँचे तो, नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुन दौड़ते हुए पहुंचे. बच्ची फसल के पौधों के बीच पड़ी हुई थी. किसानो ने इसकी सूचना डायल 112 के टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने बच्ची को उठाकर पहले आसपास के लोगो से इसकी जानकारी ली. लेकिन जब यह एहसाह हुआ की किसी ने जानबूझकर उसे छोड़ दिया है, तो पुलिस ने एनबीसीयू यानी न्यू बॉर्न केयर सेंटर को सूचना दी और बच्ची को लेकर डुमरांव थाने में आ गए.

समाज के लोक लाज के कारण बच्ची को फेंकने की जताई जा रही है आशंका

मानवता और ममता को शर्मसार कर देने वाले इस घटना को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. कोई इसे बिन ब्याही मॉ का कररुत तो, कोई बेटी को बोझ बताकर उस कलयुगी माँ को कोष रहा है. पुलिस आस पास के नर्सिंग होम एवं सरकारी अस्पताल से भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, नवजात बच्ची का जन्म किस अस्पताल में हुआ है. जिससे कि उसके माता पिता के बारे में जानकारी एकत्रित किया जा सके.

क्या कहती है पुलिस

डायल 112 के हवलदार सुधीर उरांव ने बताया की, किसानों की सूचना पर पहुंचकर बच्ची को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद केयर सेंटर को सूचना दिया गया. जिनके सलाह पर बच्ची को अनुमंडल अस्पताल भेज स्वास्थ जांच कराया गया. जिसके बाद न्यू बॉर्न केयर सेंटर टीम के पहुंचने पर डुमरांव थाना में कागजी करवाई के बाद बच्ची को उन्हे सौंप दिया गया.

गौरतलब है कि ममता और मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को देखकर और सुनकर हर कोई हैरान है. कोई उस कलयुगी माँ को कोसने में लग हुआ है तो, कोई समाज को इसका जिम्मेवार बता रहा है.

Comment here