स्थानीय

लंबे इंतजार के बाद पाण्डेय पट्टी रेलवे ओवर ब्रिज को मिली स्वीकृति

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

**बक्सर में **

बक्सर। बक्सर रेलवे स्टेशन के पाण्डेय पट्टी गुमटी पर वर्षों से प्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को अंततः प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह निर्णय बक्सरवासियों के लिए बड़ी राहत के साथ-साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह की लगातार मेहनत और पहल अहम रही। सांसद ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात की और लोकसभा में भी सवाल उठाकर बक्सर की इस गंभीर समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया।

पाण्डेय पट्टी गुमटी पर स्थित समपार फाटक के कारण रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आपातकालीन सेवाओं को भी बार-बार बाधा झेलनी पड़ रही थी।

रेल ओवर ब्रिज के बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और बक्सर के शहरी व ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर सांसद सुधाकर सिंह ने बक्सर की जनता को बधाई देते हुए कहा, “बक्सर की हर बुनियादी समस्या के समाधान के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा।”

Comment here