स्थानीय

भोजन बैंक ने बाढ़ प्रभावित जवईनीया गांव में बांटा भोजन और राहत सामग्री

Spread the love

द जनमित्र | शशि

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा संचालित भोजन बैंक बक्सर ने भोजपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव जवईनीया में राहत कार्य किया। इस दौरान जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, लिक्विड सैक और बच्चों के लिए दूध पाउडर वितरित किया गया। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त भोजन तैयार कर वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डुमराव महाराज श्री चंद्र विजय सिंह, महारानी श्रीमती कर्णीका सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह और उनके अनुज पुत्र समृद्ध विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मोहम्मद अकरम, अधिवक्ता राजेश कुमार और राहुल वर्मा ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान का यह प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीबों को भोजन कराना पुण्य का कार्य है।”

इस कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग कुमार मानवेन्द्र, रोहित वर्मा, अजित वर्मा, डुमराव परिवार, श्याम जी केशरी, मोहम्मद अकरम, भोलू वर्मा, संदीप केशरी, शिव जी वर्मा, सोनू जी, अमन वर्मा, चंदन गुप्ता, पिंटू कार एसी मेकेनिक, ओम प्रकाश वर्मा, मंटू सेठ, मदन प्रसाद वर्मा, पिंटू जायसवाल, शैलेश वर्मा, मोहम्मद शाहनवाज खान, अनिल वर्मा, राजू वर्मा, सुशील वर्मा, मोहित वर्मा, दिप्पू वर्मा, पप्पू वर्मा, प्रदीप वर्मा और किशोर गुप्ता ने प्रदान किया।

शारीरिक और मानसिक सहयोग शैम्स मॉडर्न स्कूल, इसके छात्र श्याम चौरसिया, विशाल कुमार, मोहम्मद वैसराजा, जैद अली, साजिद आलम, अयान अंसारी, स्कूल के निर्देशक मौलाना इमरान शामशी, लाल मोहर, अजित वर्मा, प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, पवन कुमार यादव, शिवम राय, मोहम्मद रौनक, रुस्तम सर, शिक्षक लक्ष्मी नारायण, राहुल वर्मा, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार वर्मा, चंदन कुमार वर्मा, अक्षत कुमार, अमर वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, मदन वर्मा, अधिवक्ता राजेश कुमार, अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र, अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सोनू वर्मा, गुड्डू लाल, गोविन्द गुप्ता, अभिषेक वर्मा, शिक्षक अर्जुन कुमार, रौशन पांडेय, प्रीतम कुमार और अन्य अभिभावकों ने दिया।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता राजेश कुमार और राहुल वर्मा ने सभी सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आगामी रविवार, 3 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाले अगले कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करें और इस पुण्य कार्य में सहयोग दें।

Comment here