स्थानीय

चौसा बाजार घाट का निर्माण कार्य शुरू: नगर पंचायत चौसा में खुशी की लहर

Spread the love

द जनमित्र | शशि

नगर पंचायत चौसा के वार्ड नंबर 7 में चौसा बाजार घाट का निर्माण कार्य धूमधाम से शुरू हो गया है। नगर पंचायत चौसा के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज की अनुशंसा और बक्सर-आरा विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह सेठ जी के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया गया। प्रारंभिक तौर पर 10 लाख रुपये की लागत से इस घाट का निर्माण होगा।


निर्माण कार्य के शुभारंभ और पूजन समारोह में विकास राज के साथ वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेश, वार्ड पार्षद आनंद रावत, संतोष चौधरी, दीपक चौधरी, राकेश चौधरी, जोगिंदर चौधरी, सुमंत कुशवाहा, कृष्ण गुप्ता, अमरगढ़ सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विकास राज ने बताया कि चौसा बाजार घाट का पक्कीकरण नगर पंचायत चौसा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहला घाट होगा जो पूरी तरह पक्का किया जा रहा है। इस कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, और यह घाट स्थानीय समुदाय के लिए गर्व का विषय बनेगा।

Comment here