राजनीति

नीतीश कुमार ही करेंगे एनडीए की अगुआई: लोजपा

Spread the love

द जनमित्र । शशि

साल के उत्तरार्ध में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियाँ जुट चुकी हैं। इसी के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेमे की तरफ़ से जमुई सांसद अरूण भारती व खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पार्टी की कोर कमिटी के बैठक के लिए आज बक्सर में थे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए इस बार भी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि सभी 243 सीटों पर तैयारी करें. ताकि परिणाम शत-प्रतिशत आए। इसके साथ ही सहयोगी दलों की भी मदद करनी है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि उनके जैसे सकारात्मक सोच वाले युवा अगर राजनीति में आए तो हम उनका स्वागत करेंगे।

वही जमुई सांसद अरुण भारती ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ता से दूर रहते हुए उन्हें 19 साल हो गए हैं। इसी छटपटाहट में वो अनर्गल बयानबाजी कर रहें हैं। विपक्ष को सरकार की नीतियों और उसके क्रियान्वयन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। लेकिन वो सिर्फ़ इस फ़िराक में हैं कि कब वापस उनकी सरकार बनें और दोबारा भ्रष्टाचार करने का मौका मिले।

आपको बताते चले कि सभी पार्टियों के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं ताकि जीत सुनिश्चित की जा सके।

Comment here