द जनमित्र । बक्सर
बक्सर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने तथा शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की विश्वामित्र शाखा की अध्यक्षा एवं भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय के नेतृत्व में ‘बक्सर जनमानस चेतना यात्रा’ का आयोजन किया गया।
वीडियोः विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
यात्रा की शुरुआत रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जहां वर्षा पांडेय ने बक्सर के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उनका काफिला ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने नगर भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से मुलाकात की और उनके विचारों को सुना। नगरवासियों से संवाद के दौरान उन्होंने अपने विजनरी डेवलपमेंट मिशन की चर्चा की, जो शिक्षा, सांस्कृतिक उत्थान, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर केंद्रित है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर केवल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह शिक्षा और संस्कृति की भूमि भी है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी विरासत को सहेजते हुए आधुनिक विकास की ओर अग्रसर हों। बक्सर के समग्र विकास के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही हूं।
उन्होंने बक्सर शहर में फैली गंदगी और अवरुद्ध विकास कार्यों को लेकर अपना क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की ऐसी दुर्दशा देखकर वो निराश हैं। चुने हुए जन प्रतिनिधि सिर्फ भाषणों में बक्सर महिमा का गुणगान करते हैं, जबकि जमीन पर इस ऐतिहासिक स्थली को बहुत कुछ सुधार की जरूरत है।
इस यात्रा में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं युवाओं ने भाग लिया, जिन्होंने वर्षा पांडेय के प्रयासों की प्रशंसा की। गली-मोहल्ले में जनता ने उनका स्वागत किया।

Comment here