राजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में इस नेत्री के बक्सर सीट से लड़ने की हो रही चर्चा

Spread the love

अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बक्सर सीट से बीजेपी नेत्री दुर्गावती चतुर्वेदी लड़ सकती है चुनाव. जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी के वरीय नेताओं का निर्णय होगा सर्वोपरि.

द जनमित्र | सरिता

बक्सर : 2025 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार मे सभी पार्टी के नेताओं ने पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने ही घर मे चारो सीट पर मिली करारी हार के बाद एनडीए नेताओं में मंथन का दौर शुरू हो गया है. पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए इस बार बक्सर विधानसभा सीट पर, महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. जिसमें सबसे पहले बीजेपी की दिग्गज कार्यकर्ता दुर्गावती चतुर्वेदी का नाम आ रहा है. जिसको लेकर पार्टी के युवा कार्यकर्ता से लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है.

कार्यकर्ताओं ने कहा, बीजेपी में सब कुछ सम्भव

2025 में होनेवाले बिहार विधानसभा के चुनावी रेस में पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता दुर्गावती चतुर्वेदी का नाम आने के बाद अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की माने तो यह बीजेपी में ही सम्भव है, की पार्टी मे एक सामान्य कार्यकर्ता को भी चुनावी मैदान में उतारने का मौका मिलता है. जिस प्रकार से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, पार्टी के वरीय नेताओं ने एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले, दिवंगत भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी को चुनावी मैदान में उतारकर सभी को चौका दिया था. उसी तरह इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. दुर्गावती चतुर्वेदी पिछले 10 सालों से पार्टी के लिए दिनरात काम कर रही है.

क्या कहते है पार्टी के जिलाध्यक्ष

वही आगामी चुनाव से पहले ही, भारतीय जनता पार्टी के अंदर दुर्गावती चतुर्वेदी के नामो की हो रही चर्चा को लेकर, जब पार्टी के जिलाध्यक्ष भोला सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरीय नेताओं का निर्णय सर्वोपरि है. पार्टी के वरीय नेता जिसके नाम पर मोहर लगा देंगे हम सभी उस उम्मीदवार की जीत के लिए दिनरात एक कर देंगे. दुर्गावती चतुर्वेदी पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता है. लेकिन इसका अंतिम निर्णय जिला में नही केंद्रीय नेतृत्व में होता है.

क्या कहती है दुर्गावती चतुर्वेदी

वही इस मामले को लेकर जब दुर्गावती चतुर्वेदी के फोन पर सम्पर्क किया गया तो उनके पति सोनू चौबे ने बताया कि, पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह हम सभी के लिए मान्य है. भाजपा के हम सभी अनुशासित कार्यकर्ता है. और 2014 से ही दुर्गावती चतुर्वेदी भाजपा के संगठन को मजूबत करने के लिए दिनरात प्रयासरत है, अगर पार्टी मौका देती है तो हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है.

 

गौरतलब है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दल के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एनडीए इसबार के चुनाव में रेस जीतने वाले चुनावी घोड़े पर दाव लगाकर 2020 में मिली करारी हार का बदला लेना चाहती है. वही महागठबन्धन के नेताओं के सामने अपने वर्तमान सीट को बचाये रखने की चुनौती है.

Comment here