अपराध

पति की हत्या के आरोपी महिला को अपराधियो ने सीने में गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बक्सर में अपराधियो ने पति की हत्या के आरोपी पत्नी ममता देवी को गोली मारकर की हत्या, एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूटकर आई थी महिला जांच में जुटी पुलिस, किसी पारिवारिक सदस्य के द्वारा ही घटना को अंजाम देने की जताई जा रही है आशंका.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र अतर्गत पांडेयपुर गांव में पति की हत्या के आरोपी महिला को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी है.घटना के बाद पांडेयपुर गांव में अफरातफरी मच गई है. महिला के सीने में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलते ही दलबल के साथ पहुँची सिकरौल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

पति की हत्या के आरोपी है महिला

मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी ममता देवी पति की हत्या के आरोप में होली के समय ही जेल से छूटकर बाहर आने के बाद ससुराल में ही रहती थी. जिसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों सूत्रों की माने तो बदले की भावना से परिवार के ही किसी सदस्य के दारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. सूचना के बाद पहुँची पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है. हत्या आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

क्या कहते है एसपी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पति की हत्या के आरोपी मृतक ममता देवी कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर बाहर आई थी और वह ससुराल में ही रह रही थी. जिसकी गोली मार का हत्या कर दी गई है. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की खुलासा करेगी.

गौरतलब है कि पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है. जिले में स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए तैनात है उसके बाद भी अपराधियो ने महिला की गोली मारकर हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब इसमें संलिप्त अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजती है.

Comment here