राजनीतिस्थानीय

बक्सर लोकसभा से ददन पहलवान ने ठोकी ताल.

Spread the love

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने बक्सर लोकसभा सीट पर ठोकी दावेदारी, कहा ददन यादव की आंधी में उड़ जाएगा बीजेपी का टेन्ट सामियाना, राजनीति छोड़ राम मंदिर में करे अश्विनी कुमार चौबे पूजा पाठ.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव में शेष कुछ ही दिन रह गए हैं.शहर के चौक चौराहो से लेकर, सुदूर ग्रामीण इलाकों में लग्जरी गाड़ियों की बड़ी बड़ी काफिला और नेताओं की चहलकदमी ने चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद आज तक जिस ग्रामीण इलाकों में नेताओं ने एक बार भी दस्तक नहीं दी थी उन इलाकों में भी विकास का गंगा बहाने का दावा कर नेता मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

पांच दिन पूर्व बीजेपी के स्थानीय स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक साथ 71 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया इसके बाद से ही विपक्षी पार्टी के नेताओ ने बीजेपी सांसद पर चौतरफा हमला कर सांसद को बरसाती मेढक बताते हुए इस बार की चुनाव में भागलपुर भेज देने की बात कही. लगातार इस लोकसभा सीट पर बढ़ते दावेदारों की संख्या देख पार्टी की कार्यकर्ता से लेकर मतदाता तक हैरान है.

ददन पहलवान की दावे के बाद महागठबन्धन के नेताओ की उड़ी नींद.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने जैसे ही बक्सर लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोकी इंडिया गठबंधन के नेताओं की आंखों से नींद ही उड़ गई है. राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने में ददन पहलवान की एक अहम भूमिका होती है जो महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाते हैं जिसका फायदा सीधे एनडीए उम्मीदवार को मिलता है और यही कारण है कि लगातार एनडीए उम्मीदवार यहां से चुनाव जीत रहे हैं.

अगड़ा और पिछड़ा में इस बार होगा सीधा टक्कर

उत्तरायणी गंगा की तट पर बसा बक्सर देश की राजनीतिक बदलाव में अहम भूमिका निभाता है. राजनीति के जानकारों की माने तो बक्सर लोकसभा सीट उत्तरप्रदेश पर सीधा प्रभाव डालता है और बक्सर के रास्ते ही दिल्ली की कुर्सी तक पार्टी के नेता पहुँचते है. यही कारण है कि बक्सर पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस लोकसभा सीट पर ददन पहलवान ने दावेदारी ठोक इंडिया गठबंधन के सीट से चुनाव लड़ने का इशारा किया है.

क्या कहते है ददन पहलवान

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने कहा कि बीजेपी सांसद ने जिस अभद्रता के साथ विरोध करने वालों को मिट्टी में मिला देने की चेतावनी दी है, मैं उसका विरोध करता हूँ और अश्विनी कुमार चौबे को खुली चुनौती देता हूं की मिट्टी में मिला देना तो बहुत दूर की बात है वह बक्सर के एक बालक को आंख दिखाकर दिखा दे हम अपना नाम बदल लेंगे .जब तक ददन पहलवान जिंदा है किसी की औकात नहीं है कि वह बक्सर के लोगों को धमका दे.इस लोकसभा क्षेत्र में ददन पहलवान की आंधी चल रही है और उस आंधी में कोई भी टिक नहीं पाएगा. चौबे का कितना वोट है यंहा वह जानते है.

बक्सर में बनेगा पर्यटन सेंटर.

वही उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे केवल बक्सर को लूटने में लगे हुए हैं. जनता का प्यार और आशीर्वाद से मैं जब सांसद बनूंगा तो पहले ही बर्ष में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, महर्षि विश्वामित्र के साथ केवट का भी भव्य प्रतिमा लगाकर बक्सर को पर्यटन का सेंटर बनाऊंगा. राम भागलपुर के नही बक्सर के है. अगर बक्सर नही होता तो रामायण नही लिखा जाता और न ही अहंकारी रावण का अंत होता.

गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा सीट पर अब तक दो दर्जन से अधिक दावेदारो ने ताल ठोककर इस लोकसभा सीट को और दिलचस्प बना दिया है. देखने वाली बात होगी कि जब चुनावी नतीजे आते है तो किसके दावे में कितना दम होगा यह तभी दिखने को मिलेगा.

Comment here