अपराध

प्रेमिका ने ही ब्लेड से काट दी प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

शनिवार को देर शाम प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी का परिजनों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, गम्भीर स्थिति में निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज, तीन को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ- प्रेमिका के बुलाने पर मिलने उसके घर गया था प्रेमी, भाइयों ने पड़कर दे दी तालिवानी सजा.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय शहर के चतुरशालगंज से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जहां अपनी प्रेमिका पिंकी से मिलने पहुँचे प्रेमी अनिल कुमार को पकड़कर परिजनों ने पहले बुरी तरह से पिटाई की, उसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट को काट दिया जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका के घर पर ही गिरकर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची डुमराँव थाने की पुलिस ने उसे गम्भीर स्थिति में पहले अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रेमी को भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका तथा उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उधर मामले में घायल युवक अनिल गोंड़ ने बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम-संबंध था और युवती ने शनिवार को यह कहकर घर पर बुलाया की घर पर कोई नहीं है. खाने-पीने की समाग्री लेकर घर पर तुम आओ जब अनिल वहाँ पहुंचा तो पूर्व से युवती के तीन भाई भी वहां मौजूद थे जिन्होंने युवक पकड़ को लिया और फिर युवती ने उसका गुप्तांग ब्लेड से काट दिया.

क्या कहता है पीड़ित प्रेमी

घायल प्रेमी अनिल गोंड़ ने बताया कि डुमराँव थाना के चतुरशालगंज निवासी प्रेमिका पिंकी कुमारी के साथ उसका प्रेम संबंध था. वह शादी का दबाव बना रही थी. जिस पर अनिल ने कहा कि उसके घर वाले शादी को तैयार हैं. लड़की अपने घर वालों से बात कर ले. लेकिन लड़की कोर्ट मैरिज करने की बात कह रही थी. जिस पर अनिल तैयार नहीं था.

शनिवार को देर शाम प्रेमिका के बुलाने पर जब उसके घर गया तो वहां मौजूद उसके भाई धर्मेंद्र, जितेंद्र और ओमप्रकाश ने मिलकर उसे पकड़ लिया इसके बाद प्रेमिका ने अनिल का पैंट उतारा और उसके गुप्तांग को ब्लेड से काट दिया. किसी तरह जब अनिल वहां से भागने लगा. भागने के दौरान ही युवती के भाइयों ने उसके सिर पर लोहे के हथियार से प्रहार कर दिया जिससे कि उसका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर गया.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि शनिवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे सूचना मिली कि चतुरशालगंज में एक युवक का गुप्तांग काट दिया गया है. सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और फिर पुलिस टीम तथा परिजनों की सहायता से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में युवक के परिजनों के बयान के आधार पर प्रेमिका पिंकी तथा उसके दो भाइयों को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इस घटना से पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है. डॉक्टरों की माने तो प्रेमी का प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है फिलहाल पाइप लगाकर उसका मूत्र विसर्जन कराया जा रहा है. युवक की स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई है.

Comment here