ग्राउंड रिपोर्ट

दो ट्रको के बीच हुआ भीषण टक्कर, महाजाम से कराह रहा बक्सर

Spread the love

वीर कुंवर सिंह सेतु पर दो ट्रको के बीच हुआ भीषण टक्कर महाजाम से कराह रहा है बक्सर.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह सेतु पर दो ट्रको के बीच आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतना भीषण था कि दोनों ट्रको के परखच्चे उड़ गए. गनीमत रहा कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों ट्रक के चालक बाल बाल बच गए है.

भीषण महाजाम से कराह रहा है बक्सर

बिहार को यूपी से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद बक्सर में महाजाम की स्थिति बनी हुई है. बक्सर गोलम्बर से लेकर औधोगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव तक गाडियों की लंबी कतार लगी हुई है. जिससे पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

जाम छुड़ाने में अधिकारियों के छूटे पसीने, वही इस भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना के बाद एनएचआई के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुँचकर जाम को छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए है. फिलहाल दोनों ट्रक को क्रेन की सहायता से हटा लिया गया है.

 

Comment here