भीषण डकैती मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, महिला समेत सात की हुई गिरफ्तारी,धनसोइ थाना क्षेत्र के करमा गांव में डकैतों ने गृह स्वामी पर जानलेवा हमला कर लूट ले गए थे लाखो के गहने.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: बीते 19 जनवरी 2024 को जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में हुए भीषण डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला समेत घातक हथियार से लैश सात डकैतो ने इस भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया था. विरोध करने पर गृह स्वामी पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. मामले की गम्भीरता को देखते हुए बक्सर एसपी ने सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम की गठन कर पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया है.

गैंग बनाकर पहले भी कई लूट की घटनाओं को दे चुके है अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2024 को रात्रि में धनसोई थाना क्षेत्र के ग्राम करमा के रहने वाली हेमा कुमारी पति से शेषमुनि कुमार के घर में घातक हथियार से लैश अज्ञात डकैतों ने पहले गृह स्वामी को बंधक बनाकर घण्टो लूटपाट की एवम विरोध करने पर घर के महिला और पुरुष सदस्यों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पीड़िता द्वारा थाने में लिखित शिकायत करने के बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम की गठन की पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर इस घटना में शामिल महिला समेत 7 डकैतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी अपराधी रोहतास जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है.

रोहतास जिले के रहने वाले है सभी अपराधी
इस भीषण डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के हैं. जिनमें पिंटू कुमार बिक्रमगंज जिला रोहतास, सुखारी खरवार विक्रमगंज जिला रोहतास, नीतीश कुमार अकोढ़ी गोला रोहतास, गोलू खरवार अकोढ़ी गोला रोहतास, सत्या खरवार,मंजू देवी, संटू कुमार सासाराम के रहने वाले है जिनके पास से चांदी के चार पायल,
चांदी के चार बिछिया , हाथ का चार कंगन , चांदी का दो अंगूठी , चांदी का दो लॉकेट ,लोहे का सात छेनी , लोहे का एक सुमा, लोहे का एक हथौड़ा, एक चाकू, एक मोबाइल, एक लोहे का दांव, एक जियुतिया, सात साड़ी , तीन शर्ट , दो पेचकस और दो हजार नगद पुलिस ने बरामद की है.

क्या कहते है एसपी
मामले की खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया गया है. पहले भी इनके द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
गौरतलब है कि जिले में बढ़ी चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कुछ घटनाये घटित हुई है. पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह से सजग है. नियमित रूप से पेट्रोलिंग हो रही है. पेंडिंग सभी मामले को अपडेट किया जा रहा है. जेल से छूटे सभी अपराधियो पर पुलिस की नजर है.

Comment here