स्थानीय

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर किया गया झंडातोलन

Spread the love

75 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न जगहों पर हुआ झंडातोलन का कार्यक्रम.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में झंडोतोलन किया गया. नगर के किला मैदान में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने झंडातोलन किया एवं परेड की सलामी ली. इसके पूर्व डीएम ने नगर के शहीद स्मारक पर पहुंच शहीदों को पुष्पांजलि की तत्पश्चात किला मैदान में पहुंचकर एसपी मनीष कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद किला मैदान स्थित मुख्य मंच पर पहुंच झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. मौके पर एमपी हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया.

झंडातोलन के पश्चात जिले के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा की हमें विश्व का सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है. जिले ने विगत वर्ष चहुमुखी विकास किया है, जिसमे समाज के प्रत्येक वर्ग को बढ़ने का मौका मिला है. इसके साथ की बीते 26 नवम्बर को मद्य निषेद्य दिवस के मौके पर बेहतर कार्य के लिए जिले को को सम्मानित किया गया. झंडातोलन के दौरान मुख्य मंच पर एसपी मनीष कुमार, एसपीजीआरओ किशोरी साह, एडीएम प्रमोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, एसडीपीओ धीरज कुमार, सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी विनोद कुमार समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे.

वही एसजेवीएन ने भी धूम-धाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

चौसा प्रखंड अंतर्गत स्थित थर्मल पावर प्रोजेक्ट 1320 मेगावाट में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूम-धाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय कुमार गर्ग ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परियोजना में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया. इस राष्ट्रीय पर्व पर महाप्रबंधक दीपक सिन्हा, महाप्रबंधक उदय कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक मनोज कुमार, महाप्रबंधक राकेश कुमार, महाप्रबंधक के के कनोजिया तथा उप-महाप्रबंधक एच.के. सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस में शामिल हुए. सीईओ एसटीपीएल ने इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया व समय पर परियोजना को पूरा करने के साथ-साथ हमारी सरकार द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में काम करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की.

इसके बाद एसटीपीएल के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा प्रतियोगिता के अन्तर्गत देशभक्ति गीतों और समूह गान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया .

Comment here