स्थानीय

नगर थाना में लगी आग, मचा हड़कंप

Spread the love

बक्सर नगर थाना परिसर में लगी भीषण आग. आग की चपेट में आई थाने में लगी कई गाड़िया. आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुँची दमकल की कई गाड़िया. थानाध्यक्ष ने कहा आग पर नियंत्रण पाने कि की जा रही है कोशिश.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : शहर के बीचोबीच वीरकुंवर सिंह चौक पर स्थित नगर थाना परिसर में भीषण आग लग गई है. देखते ही देखते आग ने थाने में खड़ी कई गाडियो को अपने जद में ले लिया है. आग लगने की सूचना मिलते ही थाने के अंदर अफरातफरी मच गई. पुलिस कर्मियों के द्वारा पहले खुद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग का विकराल रूप देख फायर ब्रिगेड कर्मीयो को सूचना दी गई. मौके पर पहुचे दमकल कर्मीयो के द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

क्या कहते है अधिकारी

थाना परिसर में लगे भीषण आग की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, परिसर में आग लगी है. जिसके जद में कई गाड़िया आ गई है. फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. थाने के कागजात और हथियार के साथ सभी लोग सुरक्षित है. आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है.

गौरतलब है कि शहर के बीचोबीच नगर थाने से उठ रहे आग की लफ्टे और काली धुंआ को देख आस पास के मकानों में रहने वाले लोग भी सहम गए है. वही नगर थाने की पुलिस आग की लपटें थाना के अंदर न पहुचे इसके लिए मशक्कत करते नजर आए.

Comment here